Sat. Apr 1st, 2023
राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार
शेयर करें

सन्दर्भ:

: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज 7 नवंबर, 2022 राष्ट्रपति भवन में नर्सिंग पेशेवरों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार – 2021 प्रदान किए।

राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार:

: फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार भारतीय नर्सिंग परिषद द्वारा दिया जाता है।
: इसकी स्थापना वर्ष 1973 में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा समाज में नर्सों और नर्सिंग पेशेवरों द्वारा प्रदान की गई सराहनीय सेवाओं को मान्यता देने के रूप में की गई थी।
: कुल 51 लोगो को यह पुरस्कार प्रदान किया गया जिनमे ANM- 17, LHV- 4, और Nurse- 30 शामिल है।
: वैश्विक स्तर पर इसकी स्थापना 1907 में लंदन में हुई थी।
: 1912 में रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति ने पुरस्कार का निर्माण किया।
: रेड क्रॉस सोसाइटीज के आठवें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिनिधियों ने इस स्मारक अंतर्राष्ट्रीय नाइटिंगेल मेडल का निर्माण किया।
: यह नर्सों या नर्सिंग कर्मचारियों को दिया जाता है।
: यह “घायल, बीमार, या विकलांग, या संघर्ष या आपदा के पीड़ितों के लिए असाधारण साहस और समर्पण” या “अनुकरणीय सेवाओं या सार्वजनिक स्वास्थ्य या नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्रों में एक रचनात्मक और अग्रणी भावना” के लिए दिया जाता है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *