Fri. Mar 29th, 2024
शेयर करें

भारत का FIFA U-17 Women's World Cup की मेजबानी
भारत का FIFA U-17 Women’s World Cup की मेजबानी

सन्दर्भ:

:प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत में 2022 के लिए FIFA U-17 Women’s World Cup की मेजबानी हेतु गारंटी पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दे दी है।

इसका उद्देश्य है:

:FIFA U-17 Women’s World Cup भारत 2022 में देश में महिला फुटबॉल को मजबूत बनाने की असीम क्षमता का प्रदर्शन।
:फुटबॉल के नेतृत्व और निर्णय लेने वाली संस्थाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाना।
:भारत में अधिक से अधिक बालिकाओं को फुटबॉल खेलने के लिए प्रेरित करना।
:महिलाओं के खेल का व्यावसायिक महत्व बढ़ाना।
:भारत में महिलाओं के लिए फुटबॉल मानकों को बेहतर करने का अवसर प्रदान करना।
:छोटी उम्र से ही समान खेल की अवधारणा को सामान्य बनाकर महिला-पुरुष समावेशी भागीदारी को बढ़ावा देना।

2022 का मैस्कॉट है:

:नारी शक्ति ,Ibha (एलभा) शुभंकर होगा 2022 का, इसका प्रतिनिधित्व करने का उद्देश्य भारत और दुनिया भर में महिलाओं और लड़कियों को उनकी क्षमता का एहसास करने के लिए प्रेरित करना है

FIFA U-17 Women’s World Cup प्रमुख तथ्य:

:भारत में इसका आयोजन 11 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2022 के बीच किया जाएगा।
:द्विवार्षिक युवा टूर्नामेंट का सातवां संस्करण पहला ऐसा फीफा महिला टूर्नामेंट होगा जिसकी मेजबानी भारत करेगा।
:फीफा अंडर-17 पुरुष विश्व कप 2017 से जुड़ी सकारात्मक विरासत को आगे बढ़ाते हुए देश महिला फुटबॉल के लिए एक विशिष्‍ट क्षण की तैयारी कर रहा है।
:इस दौरान दुनिया भर की सर्वश्रेष्ठ युवा महिला फुटबॉल खिलाड़ी इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को हासिल करने के लिए अपने अद्भुत कौशल का प्रदर्शन करेंगी।
:FIFA U-17 Women’s World Cup एक प्रतिष्ठित आयोजन है और यह भारत में पहली बार आयोजित किया जाएगा।
:यह अधिक से अधिक युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करेगा और इसके साथ ही भारत में फुटबॉल के खेल को विकसित करने में मदद करेगा।

FIFA U-17 Women’s World Cup के बारें में:

:फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 17 साल से कम उम्र या इस आयु तक की महिला खिलाड़ियों के लिए फीफा द्वारा आयोजित विश्व चैंपियनशिप है।
:यह आयोजन वर्ष 2008 में शुरू हुआ था और यह परंपरागत रूप से सम-संख्या वाले वर्षों में आयोजित किया जाता है।
:इस आयोजन का छठा संस्करण उरुग्वे में 13 नवंबर से लेकर 1 दिसंबर, 2018 तक आयोजित किया गया था।
:स्पेन FIFA U-17 Women’s World Cup का मौजूदा चैंपियन है।
: 2022 में भारत में आयोजित इस टूर्नामेंट का 7वां संस्करण होगा जिसमें भारत सहित 16 टीमें भाग लेंगी
:AIFF ने इस प्रतियोगिता के मैचों को 3 स्थानों भुवनेश्वर,नवी मुंबई और गोवा में आयोजित करने का प्रस्ताव रखा है।
:इससे पूर्व भारत 6 अक्टूबर से 28 अक्टूबर, 2017 तक देश में नई दिल्ली, गुवाहाटी, मुंबई, गोवा, कोच्चि और कोलकाता जैसे 6 अलग-अलग स्थानों पर फीफा अंडर-17 पुरुष विश्व कप -2017 की सफलतापूर्वक मेजबानी कर चूका है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *