Sat. Jul 27th, 2024
शेयर करें

PERIS PUSHTAK MAHOTSAV-2022
पेरिस पुस्तक महोत्सव 2022 में भारत अतिथि देश
Photo:Twitter

सन्दर्भ-फ्रांस के राष्ट्रपति ने पेरिस पुस्तक महोत्सव 2022 में भारत को मुख्य अतिथि देश के रूप में नामित किया गया है।
प्रमुख तथ्य-इसका आयोजन 21 से 24 अप्रैल, 2022 तक किया जाएगा।
:फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की 2018 में नई दिल्ली यात्रा के दौरान जारी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संयुक्त वक्तव्य के तहत भागीदारी।
:पेरिस पुस्तक महोत्सव के इंडिया पवेलियन का भी उद्घाटन किया गया।
:नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID) द्वारा इसका डिजाइन तैयार किया गया।
:भारत की भागीदारी भारत की साहित्यिक और भाषाई विविधता का उत्सव मनाने के लिए एक मंच प्रदान करेगी।
:भारतीय प्रस्तुति के मुख्य आकर्षण में नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया (NBT) द्वारा फ्रेंच अनुवाद में प्रकाशित बच्चों की 10 सचित्र पुस्तकों का शुभारंभ और इनकी बिक्री / प्रदर्शनी है।
:इन पुस्तकों में से एक रवींद्रनाथ टैगोर की कहानी है और दूसरी पुस्तक महात्मा गांधी के बारे में है।
:चंद्रनगर(पश्चिम बंगाल) पर एक विशेष संस्करण पुस्तक भी लॉन्च की जाएगी, जिसमें भारत में फ्रांसीसी विरासत की वर्णन किया गया है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *