
Photo:Twitter
सन्दर्भ- नौसेना कमांडरों के लिए सैन्य-रणनीतिक स्तर पर महत्वपूर्ण समुद्रिक मामलों पर चर्चा करने के साथ-साथ एक संस्थागत फोरम के माध्यम से वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ बातचीत करने के लिए एक मंच के रूप में नौसेना कमांडरों के सम्मेलन 22/1(Naval Commanders’ Conference 22/1) का आयोजन हो रहा है।
प्रमुख तथ्य-नौसेना कमांडरों के सम्मेलन का यह पहला संस्करण है।
:इसका आयोजन 25 से 28 अप्रैल 2022 तक किया जाएगा।
:भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना के प्रमुख तीनों सेनाओं के संयोजन नौसेना कमांडरों के साथ चर्चा करेंगे।
:नौसेना कमांडरों के साथ नौसेना प्रमुख पिछले छह महीनों में भारतीय नौसेना द्वारा किए गए प्रमुख प्रचालन,सामग्री,लॉजिस्टिक्स,मानव संसाधन विकास,प्रशिक्षण और प्रशासनिक कार्यकलापों की समीक्षा करेंगे और महत्वपूर्ण गतिविधियों और पहलों के लिए भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श करेंगे।
:इस सम्मेलन में निकटवर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा परिदृश्य की पृष्ठभूमि में भू-रणनीतिक स्थिति की गतिशीलता के साथ-साथ वर्तमान में जारी रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण उभर रहे परिवर्तनों पर भी विचार किया जाएगा।
:पसंदीदा सुरक्षा भागीदार’ के रूप में भारतीय नौसेना की स्थिति भी हाल के दिनों में समान रूप से बढ़ी है।
:2020-21 में, भारतीय नौसेना जहाजों ने IOR तटवर्ती देशों को भोजन और चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए कई आउटरीच मिशन पर है।