Fri. Mar 29th, 2024
शेयर करें

Pratham Animal Health Summit 2022 Ka Udghatan
प्रथम Animal Health Summit का उद्घाटन
Photo:PIB

सन्दर्भ:

:केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री, श्री पुरुषोत्तम रूपाला ने भारत के प्रथम Animal Health Summit 2022 (पशु स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन) का उद्घाटन किया।

प्रमुख तथ्य: Animal Health Summit 2022

: भारत प्रथम Animal Health Summit 2022 (पशु स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन) का आयोजन आज नई दिल्ली में किया गया।
:इसमें देश की खाद्य और पोषण सुरक्षा, ग्रामीण आय और समृद्धि एवं समग्र आर्थिक विकास की प्राप्ति के लिए पशु स्वास्थ्य के महत्व को समझा गया।
: पशु स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन 2022 का आयोजन इंडियन चैंबर ऑफ फूड एंड एग्रीकल्चर (आईसीएफए) और एग्रीकल्चर टुडे ग्रुप द्वारा किया गया।
:देश की सेवा में लगे हुए पशु चिकित्सकों के कार्य को उचित मान्यता प्रदान करने वाली पहलों के संदर्भ में आम लोगों से सुझाव मांगा गया है।
:पशु स्वास्थ्य वन हेल्थ का एक बहुत बड़ा घटक है और हमारे समुदाय में पशु चिकित्सकों के लिए और ज्यादा सम्मान सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।
:इस दो दिवसीय कार्यक्रम में पशु स्वास्थ्य नीति वाली पहल से लेकर व्यावसायिक पर्यावरण और पशु स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश के अवसरों जैसे विषयों से लेकर पैनल चर्चाओं को व्यापक रूप में शामिल किया जाएगा।
:विस्तृत विचार-विमर्श को बाद इसे दस्तावेज का रूप प्रदान किया जाएगा और अधिकारियों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *