सन्दर्भ:
: हाल ही में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय तथा युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने नई दिल्ली में ई-श्रम वन स्टॉप सॉल्यूशन (e-Shram One Stop Solution) लॉन्च किया।
इसका उद्देश्य:
: ई-श्रम वन स्टॉप सॉल्यूशन का प्राथमिक उद्देश्य असंगठित श्रमिकों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाना और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तक उनकी पहुँच को सुगम बनाना है।
ई-श्रम वन स्टॉप सॉल्यूशन के बारे में:
: यह ईश्रम पोर्टल पर पंजीकृत असंगठित श्रमिकों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तक निर्बाध पहुँच प्रदान करेगा।
: यह प्लेटफ़ॉर्म एक पुल के रूप में कार्य करेगा, जो श्रमिकों को सरकार द्वारा दिए जाने वाले कई लाभों से जोड़ेगा और पंजीकरण प्रक्रिया को आसान और अधिक पारदर्शी बनाएगा,”
: इसमें विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों के डेटा को एक ही संग्रह में समेकित और एकीकृत करना शामिल है।
: एक राष्ट्र एक राशन कार्ड, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, राष्ट्रीय कैरियर सेवा, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन आदि जैसी प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं को ई-श्रम के साथ एकीकृत किया गया है।
ई-श्रम पोर्टल के बारें में:
: इसे श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने 2021 में असंगठित श्रमिकों के व्यापक राष्ट्रीय डेटाबेस के पंजीकरण और निर्माण के लिए लॉन्च किया था।
: पोर्टल में पंजीकरण पूरी तरह से आधार सत्यापित और आधार से जुड़ा हुआ है।
: कोई भी असंगठित श्रमिक स्व-घोषणा के आधार पर पोर्टल पर खुद को पंजीकृत कर सकता है।
: यह एक असंगठित श्रमिक को 30 व्यापक व्यवसाय क्षेत्रों में 400 व्यवसायों के तहत स्व-घोषणा के आधार पर पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करने की अनुमति देता है।
