Wed. Oct 23rd, 2024
कटलैस एक्सप्रेस 2023कटलैस एक्सप्रेस 2023 Photo@PIB
शेयर करें

सन्दर्भ:

: आईएनएस त्रिकंद, खाड़ी क्षेत्र में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय समुद्री अभ्यास/कटलैस एक्सप्रेस 2023 (IMX/ CE-23) में हिस्‍सा ले रहा है।

इसका उद्देश्य है:

: समुद्री सुरक्षा को बढ़ाना और क्षेत्र में समुद्री लेन को समुद्री वाणिज्य के लिए सुरक्षित रखना।

अंतर्राष्ट्रीय समुद्री अभ्यास/कटलैस एक्सप्रेस 2023 के बारे में:

: इस समुद्री अभ्यास (IMX/ CE-23) का आयोजन 26 फरवरी से 16 मार्च 2023 तक किया जाएगा।
: इससे पहले, 22 नवंबर को आईएनएस त्रिकंद ने सीएमएफ के नेतृत्व वाले ऑपरेशन सी स्वॉर्ड 2 में भाग लिया था।
: IMX/ CE-23 विश्‍व के सबसे बड़े बहुराष्ट्रीय समुद्री अभ्यासों में से एक है।
: यह भारतीय नौसेना की पहली IMX सहभागिता है, यह दूसरे अवसर को भी चिन्हित करता है जहां सीएमएफ द्वारा आयोजित अभ्यास में एक भारतीय नौसेना जहाज हिस्‍सा ले रहा है।
: सी स्वॉर्ड 2 और IMX/ CE-23 जैसे अभ्यासों में सहभागिता भारतीय नौसेना को IOR में समुद्री भागीदारों के साथ संबंधों को सुदृढ़ बनाने और अंतर-पार‍स्‍परिकता और सामूहिक समुद्री क्षमता बढ़ाने में सक्षम बनाती है।
: यह नौसेना को क्षेत्रीय स्थिरता और सुरक्षा में रचनात्मक योगदान करने में भी सक्षम बनाती है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *