Sat. Sep 21st, 2024
संयुक्त सैन्य अभ्यास फ्रिंजेक्स-23संयुक्त सैन्य अभ्यास फ्रिंजेक्स-23 Photo@PIB
शेयर करें

सन्दर्भ:

: भारतीय थल सेना और फ्रांसीसी सेना के बीच पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास फ्रिंजेक्स-2023 केरल में तिरुवनंतपुरम में आयोजित होगा।

संयुक्त सैन्य अभ्यास का उद्देश्य है:

: सामरिक स्तर पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच अंतर-संचालन, समन्वय और सहयोग को बढ़ावा देना।

सैन्य अभ्यास फ्रिंजेक्स-2023 के बारें में:

FRINJEX- 2023 का आयोजन 07 और 08 मार्च 2023 को किया जाएगा
: यह पहली बार है जब दोनों देशों की सेनाएं इस प्रारूप में तिरुवनंतपुरम स्थित भारतीय सेना के सैनिकों और फ्रांस की 6वीं लाइट आर्मर्ड ब्रिगेड के एक-एक कंपनी समूह के प्रत्येक दल के साथ शामिल हो रही हैं।
: यह संयुक्त अभ्यास फ्रांस के साथ रक्षा सहयोग को और मजबूत करेगा, जो समग्र भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी का एक प्रमुख पहलू है।
: अभ्यास की कार्यसूची में संयुक्त मानवीय सहायता और आपदा राहत के उद्देश्य से एक परिकल्पित क्षेत्र को सुरक्षित करने हेतु एक संयुक्त कमांड पोस्ट की स्थापना और संचालन तथा आंतरिक रूप से विस्थापित आबादी के लिए (आईडीपी) शिविर की स्थापना व आपदा राहत सामग्री की सुगम आवाजाही शामिल है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *