Fri. Mar 29th, 2024
शेयर करें

12th WTO Mantri Stariy Sammelan Geneva Me Shuru
WTO मंत्रिस्तरीय सम्मेलन जिनेवा में शुरू होगा
Photo;Social Media

सन्दर्भ-विश्व व्यापार संगठन (WTO) मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (Ministerial Conference) लगभग पांच वर्षों के अंतराल के बाद आज 12 जून 2022 से शुरू होने वाला है।
प्रमुख तथ्य-यह 12वां सम्मेलन स्विट्जरलैंड (Switzerland) के जिनेवा (Geneva) में शुरू हो रहा है।
:सम्मेलन में एक मजबूत भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल कर रहे हैं।
:इस वर्ष के सम्मेलन में प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा और वार्ता की जाएगी।
1-महामारी पर विश्व व्यापार संगठन (WTO) की प्रतिक्रिया।
2-मत्स्य पालन पर अनुदान सहायता (सब्सिडी) वार्ता।
3-खाद्य सुरक्षा के लिए सार्वजनिक स्टॉकहोल्डिंग सहित कृषि मुद्दे।
4-डब्ल्यूटीओ सुधार और इलेक्ट्रॉनिक पारेषण (ट्रांसमिशन) पर सीमाशुल्क (कस्टम ड्यूटी) में अधिस्थगन (मोरेटोरियम) शामिल हैं।
:भारत निष्पक्ष, न्यायसंगत और पारदर्शी चर्चा एवं परिणाम की पक्षधरता करेगा।

:भारत 1 जनवरी 1995 से विश्व व्यापार संगठन का संस्थापक सदस्य है और 8 जुलाई 1948 से शुल्क और व्यापार पर सामान्य समझौता (GATT) का सदस्य है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *