Sat. Jul 27th, 2024
शेयर करें

TEJASWIN SHANKAR ने जीता ऊँची कूद में कांस्य पदक
TEJASWIN SHANKAR ने जीता ऊँची कूद में कांस्य पदक
Photo:PIB

सन्दर्भ:

:ऊंची कूद में भारत का पहला पदक जीता है Tejaswin Shankar ने।

Tejaswin Shankar प्रमुख तथ्य:

:ऊंची कूद में तेजस्विन शंकर का कांस्य पदक राष्ट्रमंडल खेल, 2022 में ट्रैक और फील्ड में भारत का पहला पदक है।
:पुरुषों के हाई जंप इवेंट के फाइनल में तेजस्विन ने 2.22 मीटर के जंप के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।
:तेजस्विन के नाम हाई जंप में राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है,उन्होंने इस सीजन 2.27 मीटर का जंप भी लगाया है।
:वहीं, उनका पर्सनल बेस्ट 2.29 मीटर का है।
:Tejaswin Shankar किसी भी राष्ट्रमंडल खेलों में हाई जंप में भारत के लिए पदक जीतने वाले पहले एथलीट बन गए।
:एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने शुरुआत में यूएसए में प्रैक्टिस कर रहे तेजस्विन शंकर को भारतीय टीम से बाहर कर दिया था।
:कारण था उन्होंने भारत की राष्ट्रीय अंतरराज्यीय मीट में भाग नहीं लिया था।
:इसके बाद उन्होंने इस फैसले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
:आखिर में तेजस्विन शंकर को राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लिए भारतीय स्क्वॉड में घायल रिले धावक अरोकिया राजीव के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया था।
: 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में तेजस्विन छठे स्थान पर रहे थे।
:राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत ने छठे दिन तक 5 गोल्ड समेत 18 मेडल जीते हैं.सातवें दिन भारतीय खिलाड़ियों को 4 मेडल मैचों के लिए उतरना है,ऐसे में आज (गुरुवार) गोल्ड मेडल आने की उम्मीद है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *