सन्दर्भ:
: भारत अमेरिका से छह और लंबी दूरी के समुद्री गश्ती P-8I विमान खरीदने के प्रस्ताव को पुनर्जीवित करने पर विचार कर रहा है।
P-8I विमान के बारें में:
: बोइंग P-8I नेप्च्यून एक लंबी दूरी का, बहु-मिशन समुद्री गश्ती विमान है, जिसे बोइंग (एक अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी) ने भारतीय नौसेना के लिए निर्मित किया है।
: इसने भारतीय नौसेना के टुपोलेव TU-142 विमानों के पुराने बेड़े की जगह ले ली है।
: P-8I नेप्च्यून संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेना द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले P-8A पोसिडॉन का एक प्रकार है।
: इसके उन्नत सेंसर, हथियार प्रणाली और लंबी दूरी की क्षमताएं इसे पनडुब्बियों और सतह के जहाजों से लेकर पर्यावरणीय चुनौतियों तक कई तरह के खतरों का पता लगाने और उनका जवाब देने में सक्षम बनाती हैं।
: यह पनडुब्बी रोधी युद्ध (ASW), सतह रोधी युद्ध (AsuW), खुफिया, समुद्री गश्त और निगरानी और टोही मिशनों का संचालन कर सकता है।
: इसकी विशेषताएं–
- विमान की लंबाई 39.47 मीटर, पंखों का फैलाव 37.64 मीटर और ऊंचाई 12.83 मीटर है।
- P-8I का अधिकतम टेक-ऑफ सकल वजन 85,139 किलोग्राम है।
- P-8I में नौ चालक दल के सदस्य होते हैं।
- यह अधिकतम 789 किमी/घंटा की गति से उड़ सकता है और अधिकतम 12,496 मीटर की ऊंचाई तक पहुंच सकता है।
- इसकी अधिकतम सीमा 2,222 किलोमीटर से अधिक है और स्टेशन पर इसका समय चार घंटे है।
