Sat. Apr 20th, 2024
शेयर करें

Nature Index 2022 जारी किया गया
Nature Index 2022 जारी किया गया

सन्दर्भ:

:हाल ही में Nature Index 2022 जारी किया है यह भौतिक,रसायन और जीव विज्ञान के साथ पृथ्वी और पर्यावरण में प्रकाशित लेखों के आधार पर सूचकांक के लिए एक सर्वेक्षण किया गया था।

Nature Index 2022 के महत्वपूर्ण तथ्य:

:1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 तक नेचर इंडेक्स डेटा है।

:सूचकांक में, हैदराबाद विश्वविद्यालय ने भारतीय विश्वविद्यालयों में पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि शैक्षणिक क्षेत्र में सभी संस्थानों में 16 वें स्थान पर रखा गया है।
:हैदराबाद को 72 शोध पत्रों और शैक्षणिक क्षेत्र में 19.46 की हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर रखा गया था।
:हैदराबाद विश्वविद्यालय देश के प्रमुख उच्च शिक्षा संस्थानों में से एक है।
:इसे 1974 में संसद के एक अधिनियम के माध्यम से एक केंद्रीय विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित किया गया था।
: Nature Index 2022 में भारत के अन्य विश्वविद्यालयों का स्थान निम्नवत रहा-
:IIT हैदराबाद- 23rd,IISER Tirupati- 26th, एमिटी विश्वविद्यालय- 54th,NIPER हैदराबाद-76th,IIIT हैदराबाद-82nd,आंध्रा विश्वविद्यालय-92nd,JNTU काकीनाडा-108th और IIT तिरुपति-122nd.

Nature Index के बारें में:

:यह सूचकांक लेखकों की संबद्धता और संस्था के संबंधों का एक डेटाबेस है।
:यह डेटाबेस नेचर रिसर्च द्वारा संकलित किया गया है।
:यह 82 उच्च गुणवत्ता वाली प्राकृतिक विज्ञान पत्रिकाओं में प्रकाशित शोध लेखों में योगदान को रिकॉर्ड करता है।
:इन पत्रिकाओं का चयन शोधकर्ताओं के एक स्वतंत्र समूह द्वारा किया जाता है।
:यह उच्च गुणवत्ता वाले शोध आउटपुट का रीयल-टाइम प्रॉक्सी प्रदान करता है।
:इसका हर माह अपडेट किया जाता है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *