सन्दर्भ:
: MH 60R सीहॉक (MH 60R Seahawk) हेलीकॉप्टर को INAS 334 स्क्वाड्रन के रूप में भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा।
MH 60R सीहॉक से जुड़े प्रमुख तथ्य:
: MH 60R सीहॉक (ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर का एक समुद्री संस्करण) बहुउद्देश्यीय हेलीकॉप्टर को 06 मार्च 2024 को आईएनएस गरुड़, कोच्चि में कमीशन करेगी।
: सीहॉक्स स्क्वाड्रन को INAS 334 के रूप में भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा।
: ये हेलीकॉप्टर फरवरी 2020 में अमरीका के साथ हस्ताक्षरित 24-विमान FMS अनुबंध का एक हिस्सा हैं।
: भारतीय नौसेना सीहॉक्स के शामिल होने से अपनी समुद्री ताकत में उल्लेखनीय वृद्धि का अनुभव करने को तैयार है।
: इस हेलीकॉप्टर को पनडुब्बी रोधी युद्ध (ASW), सतह पर होने वाले संघर्ष (ASuW), खोज एवं बचाव (SAR), चिकित्सा व निकासी (MEDEVAC) और वर्टिकल रिप्लेनिशमेंट (VERTREP) के लिए तैयार किया गया है।
: उन्नत हथियार, सेंसर और एवियोनिक्स सूट सीहॉक हेलीकॉप्टर को भारतीय नौसेना की समुद्री सुरक्षा आवश्यकताओं के लिए महत्वपूर्ण बनाते हैं।
: इससे पारंपरिक एवं असंयमित दोनों तरह खतरों से निपटने के लिए उन्नत क्षमताएं प्रदान करते हैं।
: इस हेलीकॉप्टर का भारतीय संदर्भ वातावरण (IRA) स्थितियों में कड़ाई से परीक्षण किया गया है।
: हिंद प्रशांत क्षेत्र में सीहॉक की तैनाती भारतीय नौसेना की समुद्री उपस्थिति को सशक्त करेगी, संभावित खतरों को दूर करेगी और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र में एक सुरक्षित वातावरण भी सुनिश्चित करेगी।
: MH 60R हेलीकॉप्टर भारत की समुद्री क्षमताओं को बढ़ावा देंगे, नौसेना की परिचालन पहुंच का विस्तार करेंगे और रक्षा स्पेक्ट्रम तथा विशाल समुद्री डोमेन में निरंतर नौसैन्य संचालन का सहयोग करेंगे।
: MH 60R सीहॉक की नियुक्ति समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए भारतीय नौसेना के दृढ़ समर्पण को उजागर करती है।