Fri. Mar 29th, 2024
INS सुजाताINS सुजाता Photo@PIB
शेयर करें

सन्दर्भ:

: दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि में तैनात INS सुजाता मोजाम्बीक में पोर्ट मापूतो पहुंचा।

INS सुजाता की इस यात्रा से जुड़े प्रमुख तथ्य:

: उसकी यात्रा दूर समुद्र में तैनाती के अंग के रूप में 19 से 20 मार्च, 2023 तक थी।
: पोत की अगवानी कैप्टन नितिन कपूर, डीए प्रिटोरिया, कमानडेंट एनआरएन सिवा बाबू, कोस्ट गार्ड अफ्लोट सपोर्ट टीम और मोजाम्बीक नौसेना के कैप्टन फ्लोरेनटिनो होसे नारसिसो ने किया।
: मोजाम्बिक नौसेना के लगभग 40 कर्मियों ने क्रॉस डेक प्रशिक्षण के लिए जहाज का दौरा किया।
: जिसमें शामिल था प्रशिक्षण सुविधाओं का जायजा लेना, डाइविंग ऑप्स के बारे में जानकारी, वीबीएसएस और हल्के हथियारों पर प्रशिक्षण, दृश्य संचार और मशीनरी और स्वच्छता का रखरखाव।
: दोनों नौसेनाओं के कर्मियों के बीच संयुक्त योग सत्र, फुटबॉल मैच जैसी कई अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया।
: मोजाम्बिक के मापुतो में INS सुजाता की यात्रा ने दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों को और विकसित किया है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *