Sat. Jul 27th, 2024
शेयर करें

INS Satpuda aur P8I Ne RIMPAC-22 Abhyas Ke Horbour Charan Me Hissa Liya
INS सतपुड़ा और P8I ने RIMPAC अभ्यास के हार्बर चरण में हिस्सा लिया
Photo:PIB

सन्दर्भ:

:RIMPAC-22 अभ्यास (रिम ऑफ द पैसिफिक) जो अमेरिका स्थित हवाई के पर्ल हार्बर में सबसे बड़े बहुपक्षीय नौसेना अभ्यासों में से एक है,में भारतीय नौसेना का स्वदेशी युद्धपोत INS सतपुड़ाऔर P8I LRMRASW  विमान हिस्सा ले रहे हैं।

RIMPAC-22 अभ्यास का उद्देश्य है:

: मित्र देशों की नौसेनाओं के बीच अंतर-परिचालन और विश्वास का निर्माण करना।

प्रमुख तथ्य:

:इसे RIMPAC  के रूप में भी जाना जाता है।
:इस अभ्यास के लिए सतपुड़ा 27 जून, 2022 को और P8I विमान 2 जुलाई, 2022 को हवाई पहुंचा था।
:इस अभ्यास के हार्बर चरण के तहत कई संगोष्ठियों, अभ्यास योजना चर्चाओं और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
:इसके अलावा नौसैनिकों के दल ने ऐतिहासिक संग्रहालय पोत USA मिसौरी का भी दौरा किया और USA एरिजोना मेमोरियल में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि भी दी।
:छह सप्ताह से अधिक के गहन परिचालन और प्रशिक्षण वाले इस अभ्यास में आईएनएस सतपुड़ा और एक पी8आई समुद्री गश्ती विमान हिस्सा ले रहे हैं।
:इस बहुआयामी RIMPAC-22 अभ्यास में 28 देश, 38 युद्धपोत, 9 थल सेना, 31 मानव रहित प्रणाली, 170 विमान और 25,000 से अधिक कर्मी हिस्सा ले रहे हैं।
:RIMPAC-22 अभ्यास के तहत समुद्री चरण 12 जुलाई, 2022 को शुरू होगा और 4 अगस्त, 2022 को समापन समारोह के साथ यह समाप्त होगा।
:वहीं, भारतीय नौसेना का P8I LRMRASW विमान, विश्व के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय समुद्री अभ्यास- द्विवार्षिक रिम ऑफ पैसिफिक (RIMPAC-22) के 28वें संस्करण में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका के हवाई स्थित ज्वाइंट बेस पर्ल हार्बर के एएफबी हिकम पहुंचा है।
:P8I सात प्रतिभागी देशों के 20 MPRA के साथ समन्वित बहुराष्ट्रीय, बहु-मंच उन्नत पनडुब्बी रोधी युद्ध अभियान में हिस्सा लेगा।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *