सन्दर्भ:
: समुद्री डकैती विरोधी अभियानों के लिए INS शारदा को ऑन द स्पॉट यूनिट प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
INS शारदा के बारें में:
: INS शारदा भारतीय नौसेना के ऑफशोर गश्ती पोत है।
: यह भारतीय नौसेना का सुकन्या श्रेणी का गश्ती जहाज है।
: ज्ञात हो कि यह जहाज ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज ओमारी के सभी 19 चालक दल के सदस्यों (11 ईरानी और 08 पाकिस्तानी) की सुरक्षित रिहाई में शामिल था, जिसे सोमालिया के पूर्वी तट पर समुद्री डाकुओं ने बंधक बना लिया था।
: जहाज को ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज ओमारी की जांच करने का काम सौंपा गया था जिसका संभवतः समुद्री लुटेरों ने अपहरण कर लिया था।
: नौसेना RPA की निगरानी जानकारी के आधार पर, जहाज ने जहाज को रोक लिया।
: समुद्री डकैती रोधी अभियानों के लिए तैनात जहाज और मिशन के अथक प्रयास ने हिंद महासागर क्षेत्र में नाविकों की सुरक्षा बढ़ाने के भारतीय नौसेना के संकल्प को बरकरार रखते हुए समुद्र में बहुमूल्य जिंदगियां बचाईं।