Sat. Jul 27th, 2024
INS काबराINS काबरा
शेयर करें

सन्दर्भ:

: भारतीय नौसेना का युद्धपोत INS काबरा (INS KABRA) 08 जनवरी 2024 को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पहुंचा।

INS काबरा से जुड़े प्रमुख तथ्य:

: यह द्रुत गति और त्वरित हमला करने में सक्षम युद्धपोत है।
: INS काबरा भारतीय नौसेना का एक उच्च गति वाला अपतटीय गश्ती जहाज है।
: इसका नाम अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के एक द्वीप के नाम पर रखा गया है और यह 10 फास्ट अटैक क्राफ्ट की श्रृंखला में आठवां है।
: यह जहाज कार निकोबार श्रेणी का हिस्सा है, जिसे हाई-स्पीड गश्त के लिए डिज़ाइन किया गया है।
: आईएनएस काबरा द्वारा श्रीलंका की नौसेना एवं वायु सेना के लिए आवश्यक पुर्जे और आवश्यक उपकरण सौंपे गए।
: आईएनएस काबरा की यह यात्रा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सागर परिकल्पना के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए दोनों नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय सहयोग व सौहार्द को और सशक्त बनाती है।
: साथ ही यह यात्रा हिंद महासागर में अपने पड़ोसियों के साथ साझेदारी करने और अरब सागर से अदन की खाड़ी तक युद्धपोतों की तैनाती बढ़ाने के भारत के प्रयासों का हिस्सा है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *