Sat. Jul 27th, 2024
IIGF- 2023 का आयोजनIIGF- 2023 का आयोजन
शेयर करें

सन्दर्भ:

: इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम IIGF- 2023 का नई दिल्ली में आयोजन

इसका थीम/ विषय है:

: “भारत के डिजिटल एजेंडे को समायोजित करते हुए आगे बढ़ना”

महत्त्व:

: यह आयोजन भारत के लिए एक सुरक्षित, विश्‍वसनीय और लचीला साइबरस्पेस बनाने, भारत के विकास लक्ष्यों के लिए नवाचार को सक्षम बनाने, विभाजन को पाटने और वैश्विक डिजिटल प्रशासन तथा सहयोग के नेतृत्व पर भारत के डिजिटल एजेंडे का समायोजन करने जैसे मुद्दों पर गहराई से विचार-विमर्श करने का एक प्रयास है।

IIGF- 2023 के बारें में:

: IIGF का यह तीसरा संस्करण है।
: इंटरनेट गवर्नेंस फोरम (IGF) एक बहु-हितधारक मंच है, जो इंटरनेट से संबंधित सार्वजनिक नीतिगत मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए सभी को एक समान मानते हुए विभिन्‍न समूहों के प्रतिनिधियों को एकजुट करता है।
: इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम 2023 (IIGF- 2023) एक मिला-जुला कार्यक्रम है, जो 5 दिसंबर को नई दिल्‍ली में आयोजित होगा।
: वर्ष 2021 और 2022 में IIGF के पहले दो संस्करणों के सफल आयोजन किया गया।
: संयुक्त राष्ट्र इंटरनेट गवर्नेंस फोरम (IGF), इंटरनेट कोऑपरेशन फॉर असाइन्ड नेम्स एंड नंबर्स (ICANN) जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ नागरिक समाज, निजी क्षेत्र, तकनीकी समुदाय, थिंक टैंक, उद्योग संगठनों के अन्य हितधारक भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
: ज्ञात हो कि इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम संयुक्त राष्ट्र इंटरनेट गवर्नेंस फोरम (UN IGF) से जुड़ी एक पहल है।
: संयुक्त राष्ट्र IGF का इंडियन चैप्‍टर को इंडिया आईजीएफ या IIGF  कहा जाता है, जिसे वर्ष 2021 में बनाया गया था।
: यह जो सरकार, नागरिक समाज, उद्योग, तकनीकी समुदाय, थिंक टैंक, उद्योग संघो का प्रतिनिधित्व करने वाली 14-सदस्यीय बहु-हितधारक समिति द्वारा समर्थित है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *