Sat. Jul 27th, 2024
HSTDV का सफल परीक्षणHSTDV का सफल परीक्षण Photo@Google
शेयर करें

सन्दर्भ:

: भारत ने 27 जनवरी 2023, शुक्रवार को अपने हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर व्हीकल (HSTDV) का सफल परीक्षण किया।

HSTDV से जुड़े प्रमुख तथ्य:

: इसका परीक्षण ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप के तट पर किया गया।
: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने इस हथियार का पहला परीक्षण 2019 में किया था।
: हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर व्हीकल (HSTDV) एक मिसाइल जैसा हथियार है।
: यह आवाज़ से 5 गुना तीव्र गति से उड़ने में सक्षम बनाया गया।
: इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य स्क्रैम जेट इंजन की क्षमता को दिखाना था कि स्क्रैम जेट इंजन 15 से 20 किमी की ऊंचाई पर कैसा प्रदर्शन करता है।
: यह यान 7408 किलोमीटर प्रति घंटे यानी करीब 7500 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है।
: स्क्रैमजेट इंजन एक ऐसा इंजन है जिसे हाइपरसोनिक गति से संचालित किया जा सकता है।
: इसमें भी ईंधन भरा जाता है,जिसको जलाने के लिए वातावरण की ऑक्सीजन का इस्तेमाल किया जाता है।
: इस सुपरसोनिक हथियार में केवल ईंधन ही मौजूद होता है।
: यह ऐसे वातावरण में ही उड़ सकता है जहां पर्याप्त मात्रा में वायुमंडलीय ऑक्सीजन मौजूद हो


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *