
सन्दर्भ-हाल ही में इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट अर्थात EIU ने डेमोक्रेसी इंडेक्स-2021 जारी कर दिया है।
प्रमुख तथ्य-इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट साल 2006 से दुनिया भर के देशों में लोकतंत्र की स्थिति को प्रदर्शित करता है।
:इस सूचकांक में तीन वर्ग को शामिल किया जाता है-
1-पूर्ण लोकतंत्र वाले देश
2-दोषपूर्ण लोकतंत्र वाले देश
3-हाइब्रिड शासन वाले देश
:यह इंडेक्स 2021 में 165 स्वतंत्र देशों,और दो क्षेत्रों में लोकतंत्र की स्थिति को दिखता है।
:इस सूचकांक में नॉर्वे 9.75 स्कोर के साथ प्रथम स्थान पर है।
:दूसरे स्थान पर-न्यूज़ीलैण्ड,तीसरे स्थान पर – फ़िनलैंड,चौथे स्थान पर-स्वीडन,पांचवे स्थान पर-आईसलैंड है।
:इस सूचकांक में निचले पायदानों पर सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक,डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो,नार्थ कोरिया,म्यांमार और अफगानिस्तान है।
:रिपोर्ट के मुताबिक साल 2010 के बाद लोकतंत्र की स्थिति में सबसे अधिक गिरावट देखी गई है।
:भारत की स्थिति चिंताजनक है भारत को दोषपूर्ण लोकतंत्र के अंतर्गत रखा गया है।
:भारत इस सूचकांक में 6.91 स्कोर के साथ 46वें स्थान पर है।