Sat. Jul 27th, 2024
B20 इंडिया शिखर सम्मेलन 2023B20 इंडिया शिखर सम्मेलन 2023 Photo@B20
शेयर करें

सन्दर्भ:

: B20 इंडिया शिखर सम्मेलन 2023 (B20 Summit India 2023) का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है।

इस शिखर सम्मेलन की थीम है:

: आर.ए.आई.एस.ई. – जिम्मेदार, त्वरित, अभिनव, दीर्घकालीन और न्यायसंगत व्यवसाय (R.A.I.S.E – Responsible, Accelerated, Innovative, Sustainable and Equitable Businesses).

B20 इंडिया शिखर सम्मेलन 2023 के बारें में:

: इस तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन का आयोजन 25 से 27 अगस्त 2023 तक किया जा रहा है।
: बिजनेस-20 (B20), वैश्विक व्यापार समुदाय के साथ संवाद के लिए G-20 का एक आधिकारिक मंच है।
: 2010 में स्थापित, B20, G-20 के सबसे प्रमुख सहभागिता समूहों में से एक है।
: इसके प्रतिभागियों में कंपनियां और व्यापारिक संगठन शामिल हैं।
: B20 आर्थिक वृद्धि और विकास को बढ़ावा देने के लिए ठोस कार्रवाई करने योग्य नीतिगत सिफारिशें प्रदान करने की दिशा में कार्य करता है।
: B20 इंडिया के आधिकारिक वक्‍तव्‍य में 54 सिफारिशें और 172 नीतिगत कार्रवाइयां शामिल हैं, जिन्‍हें G-20 को सौंपा जाएगा।
: इसमें लगभग 55 देशों के 1,500 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, जिसमे दुनिया भर के नीति निर्माताओं, प्रमुख उद्योगपतियों और विशेषज्ञ शामिल है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *