
PHOTO;PIB
सन्दर्भ-राजस्थान के बाड़मेर जिले में सुप्रसिद्ध तिलवाड़ा पशु मेले के दौरान भव्य किसान समागम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने “मेरी पॉलिसी,मेरे हाथ” अभियान के तहत फसल बीमा पॉलिसी का वितरण किया।
प्रमुख तथ्य-यह भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) का पहल है।
:इसके अतिरिक्त बीमित किसानों को क्लेम के लिए फसलों के नुकसान का सर्वे भी ड्रोन द्वारा किया जाएगा।
:पीएमएफबीवाई में 1.15 लाख करोड़ रुपये का क्लेम किसानों को दिया जा चुका है।
:किसानो के लिए खेती में टेक्नालाजी का उपयोग बढाने,किसानों को महंगी फसलों की ओर ले जाने,उन्हें वाजिब दाम दिलाने,प्रोसेसिंग-पैकेजिंग स्वयं कर अच्छी कमाई के लिए अनेक कार्यक्रम प्रांरभ किए गए हैं।
:देश में 6,865 करोड़ रु. खर्च कर 10 हजार FPO बनाने की योजना प्रारंभ की गई है,ताकि छोटे किसान जुड़े व उन्हें आदान,टेक्नालाजी,अच्छी गुणवत्ता का लाभ मिल सकें,जिससे देश-विदेश में उन्हें उचित दाम मिलें।
:इसके अलावा “केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसन्धान संस्थान (काज़री)” की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें किसानों को कृषि व पशुपालन क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों के बारे में जानकारी दी जा रही है।
क्या है मेरी पालिसी मेरे हाथ-
:यह फसल बीमा पॉलिसी वितरण अभियान है,जिसकी शुरूआत गत 26 फरवरी को इंदौर (मध्य प्रदेश) से की गई थी।
:यह एक बड़ी उपलब्धि है कि यह अभियान अल्प समय में 50 लाख किसानों तक उनकी फसल बीमा पालिसी के साथ सफलतापूर्वक पहुंचा है।
:इसे आगे भी जारी रखा जाएगा।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना-
:इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 18 फरवरी 2016 को की थी।
:इस योजना के तहत फसलों का बीमा होता है.जिसमें फसलों का सूखा,आंधी-तूफ़ान,बेमौसम बारिश,बाढ़,ओलावृष्टि,कीट संक्रमण,चक्रवात जैसे दुश्वारियों से बीमा सुरक्षा दी जाती है।
:किसानों की फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान की स्थिति में किफायती दर पर सरकार की और से बीमा मिलता है।
तिलवाड़ा पशु मेला
:मूलनाम मल्लीनाथ पशु मेला,जिसका आयोजन यह पशु मेला भारतीय राज्य राजस्थान के बाड़मेर ज़िले में आयोजित होता है।
:इस मेले का आयोजन वीर योद्धा रावल मल्लीनाथ की स्मृति में लूनी नदी के तट पर आयोजित होता है।