
सन्दर्भ-19 मार्च 2022 को नागालैंड विधान सभा (NLA) पेपरलेस मोड में सत्र आयोजित करने के लिए “राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन (NeVA)”कार्यक्रम को संचालित करने वाली देश की पहली विधानसभा बन गईहै।
प्रमुख तथ्य-नागालैंड विधानसभा सचिवालय ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट सत्र के रूप में 60 सदस्यों की मेज पर एक-एक टैबलेट या ई-बुक संलग्न की है।
:NeVA ऐप का उपयोग एसेम्बली में पेपरलेस मोड के तहत किया जाएगा।
:इस तरह का ढांचा हिमाचल सहित कई राज्य शुरू करने वाले है।
:यह एक अवधारणा है जिसमे विधायिका के सभी कार्यों को सुविधाजनक बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक साधन शामिल किए गए हैं,जिसको संसदीय कार्य मंत्रालय की देख रेख में किया जा रहा है।
:एक बार जब अन्य सभी विधानसभाएं इसे लागू कर देंगी,तो संसद और सभी राज्य विधानसभाओं को प्रभावी ढंग से एक साथ जोड़ दिया जाएगा।
:नेवा को लागू करने का खर्च केंद्र और राज्य सरकार द्वारा 90:10 के अनुपात के आधार पर दिया जा रहा है।
:NeVA का लक्ष्य देश की सभी विधानसभाओं को एक मंच पर लाना है, जिससे एक विशाल डेटा डिपॉजिटरी का निर्माण किया जा सके।