Thu. Jul 3rd, 2025
शेयर करें

YOGA MAHOTSAV-2022
“योग महोत्सव-2022”

सन्दर्भ-आयुष मंत्रालय के तहत मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान 13 मार्च 2022 को “योग महोत्सव-2022” का आयोजन करेगा जिसका उद्घाटन केंद्रीय आयुष और बंदरगाह,जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल द्वारा किया जाएगा।
उद्देश्य है-योग के विभिन्न आयामों तथा इसकी उपयोगिता को व्यापक रूप से प्रचारित और प्रसारित करना है,और साथ ही स्वास्थ्य,कल्याण और विश्व शांति के लिए “आईडीवाई-2022” के लिए 100 दिनों के उलटी गिनती अभियान को बढ़ावा देना।
प्रमुख तथ्य-:मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के तत्वावधान में आयुष मंत्रालय की सीमाओं को विस्तारित करने हेतु एक अभियान की शुरुआत होगी,जिसे विश्व भर में 13 मार्च, 2022 से 21 जून, 2022 के बीच 100 दिन,100 शहरों और 100 संगठनों तक चलाया जाएगा।
:यह “आईडीवाई-2022” अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का 8वां संस्करण है।
:इस वर्ष योग महोत्सव-2022 का आयोजन एमडीएनआईवाई द्वारा किया जा रहा है।
:हर वर्ष आईडीवाई के आयोजन में 100 दिनों की उलटी गिनती एक महत्वपूर्ण घटना होती है।
:योग महोत्सव का आयोजन 2015 से ही आयुष मंत्रालय का मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान,इसके समारोह के बारे में जनता को जागरूक करने के लिए पहले से ही करता आ रहा है।
:इस वर्ष भी मंत्रालय औपचारिक रूप से 13 मार्च 2022 को एक पूर्वावलोकन के साथ 8वीं आईडीवाई को चिन्हित करेगा।
:इसमें विभिन्न क्षेत्रों के प्रख्यात विशेषज्ञों सहित 1500 प्रतिभागी भी भाग ले रहे है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *