Thu. Jul 3rd, 2025
शेयर करें

SAGAR PARIKRAMA PROGRAM
“सागर परिक्रमा”

सन्दर्भ-केंद्रीय मंत्री मत्स्य पालन,पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने अरब सागर के साथ गुजरात के कच्छ जिले में मांडवी के तट से “सागर परिक्रमा”पहल की शुरुआत की।
प्रमुख तथ्य-केंद्रीय मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा को मांडवी में उनके स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की,जहां उनका जन्म 1857 में हुआ था।
:सागर परिक्रमा मांडवी से झंडी दिखाकर रवाना की गई और पहले दिन देवभूमि द्वारका जिले के ओखा पहुंची।
:सागर परिक्रमा का पहला चरण 6 मार्च 2022 को महात्मा गांधी के जन्मस्थान पोरबंदर में समाप्त हुआ।
:सागर परिक्रमा का आयोजन आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में किया जा रहा है,जिसमें देश भर के वरिष्ठ मंत्रियों,सरकारी अधिकारियों,मछुआरों के प्रतिनिधियों,उद्यमियों,हितधारकों,पेशेवरों और वैज्ञानिक भाग ले रहे है।
:यह पहल खाद्य सुरक्षा और तटीय मछली पकड़ने वाले समुदायों की आजीविका और समुद्री पारिस्थितिक तंत्र की सुरक्षा के लिए समुद्री मत्स्य संसाधनों के उपयोग के बीच स्थायी संतुलन पर ध्यान केंद्रित करेगी।
:सागर परिक्रमा गुजरात,दीव,महाराष्ट्र,गोवा,कर्नाटक,केरल,तमिलनाडु,आंध्र प्रदेश,ओडिशा,पश्चिम बंगाल,अंडमान और निकोबार,लक्षद्वीप द्वीप समूह और पूर्व-निर्धारित समुद्री मार्ग के माध्यम से सभी तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित करने का प्रस्ताव है।
:सागर परिक्रमा का फोकस तटीय मछुआरा समुदायों की आजीविका और खाद्य सुरक्षा के लिए समुद्री मत्स्य संसाधनों के उपयोग के बीच स्थायी संतुलन बनाने पर है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *