
सन्दर्भ-फार्मास्युटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइस ब्यूरो ऑफ इंडिया (पीएमबीआई) अपना चौथा जन औषधि दिवस मनाने जा रहा है,इस दौरान सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के विभिन्न स्थानों पर सप्ताह भर का आयोजन किया जाएगा।
जन औषधि दिवस का विषय है- “जन औषधि-जन उपयोगी”
उद्देश्य-जेनेरिक औषधियों के उपयोग तथा जन औषधि परियोजना के लाभ के बारे में जागरूकता पैदा करना।
प्रमुख तथ्य-:1 से 7 मार्च 2022 तक इसका आयोजन किया जाएगा।
:PMBJK के लाभार्थियों,स्वामियों,राज्य तथा UTs के अधिकारीयों,जनप्रतिनिधियों,डॉक्टरों,स्वास्थ्यकर्मियों,फार्मासिस्टों,नर्सों,जनऔषधि मित्रों तथा अन्य हितधारकों घनिष्ठ समन्वय से सप्ताह भर के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
:योजना की प्रमुख विशेषताओं तथा उपलब्धियों पर भी चर्चा की जाएगी।
:सभी कार्यक्रमों का आयोजन आज़ादी के अमृत महोत्सव के एक हिस्से के रूप में किया जाएगा।
:75 स्थानों पर अनेक कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है।
:विभिन्न शहरों में कार्यक्रमों आयोजित किए जाएंगे,जिनका फोकस जन औषधि योजना के बारे में जागरूकता,संगोष्ठियों,बच्चों,महिलाओं तथा स्वयंसेवी संगठनों की भागीदारी,हेरिटेज वॉक तथा हेल्थ वॉक तथा अन्य कार्यक्रमों पर होगा।
:मुख्य कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की उपस्थिति में “जन औषधि दिवस” सोमवार 7 मार्च, 2022 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में किया जाएगा।
PMBJP-:नवंबर 2008 में रसायन तथा उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्युटिकल्स विभाग द्वारा सभी को उचित मूल्य पर गुणवत्ता संपन्न जेनेरिक औषधियां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) लॉन्च की गईथी।
:यह योजना देश के प्रत्येक हिस्से में लोगो के लिए किफायती औषधि तक आसान पहुंच प्रदान करती है।
:इसके तहत देश के 739 जिलों को कवर किया गया है।
:31 जनवरी 2022 तक जनऔषधि स्टोरों की कुल संख्या 8675 हो चुकी है,तथा सरकार का लक्ष्य 2025 तक केंद्रों की संख्या 10500 करना है।