
सन्दर्भ-भारतीय वायु सेना और ओमान की रॉयल एयर फोर्स जोधपुर स्थित वायु सेना स्टेशन में ईस्टर्न ब्रिज-VI नामक एक द्विपक्षीय अभ्यास में हिस्सा लेने रही हैं।
प्रमुख तथ्य-इसका आयोजन 21 से 25 फरवरी, 2022 तक किया जाएगा।
:यह इस अभ्यास का छठा संस्करण है।
:यह दोनों वायु सेनाओं के बीच परिचालन क्षमता और पारस्परिकता बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगा।
:इस अभ्यास में दोनों वायु सेनाओं की भागीदारी से द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने के अलावा पेशेवर बातचीत,अनुभवों के आदान-प्रदान और परिचालन की जानकारी में बढ़ोतरी होगी।