Thu. Feb 19th, 2026
शेयर करें

T-49 SURANG
भारतीय रेलवे की सबसे लम्बी सुरंग को जोड़ा गया

सन्दर्भ-हाल ही में कटरा-बनिहाल खंड के संबर और अर्पिचला स्टेशन के बीच T-49 की मुख्य सुरंग को सफलता पूर्वक जोड़ा गया है।
प्रमुख तथ्य-इस सुरंग को उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना के तहत बनाया जा रहा है।
:इस सुरंग T-49 की कुल लम्बाई लगभग 12.758 किमी है।
:यह भारतीय रेलवे की सबसे लम्बी सुरंग है,जिसका निर्माण न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड द्वारा किया गया है।
:उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना के तहत कुल 272 किमी लम्बी रेल लाइन का निर्माण किया जाएगा। इसमें से 161 किमी भाग पर पहले ही काम शुरू है।
:इस परियोजना का उद्देश्य जम्मू और कश्मीर को एक वैकल्पिक विश्वसनीय परिवहन प्रणाली प्रदान करना है।
:इस परियोजना के तहत पहाड़ी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में सुरंगों (38)और पुलों का निर्माण किया जाएगा।
: इन्ही सुरंगो में T-49 सुरंग सबसे लम्बी है।
: T-49 सुरंग में दो सुरंग है एक मेन सुरंग और दूसरा एस्केप सुरंग


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *