Wed. Feb 18th, 2026
शेयर करें

THANE -DIVA RAILWAY LINE
प्रधानमंत्री राष्ट्र को समर्पित करेंगे ठाणे और दिवा रेललाइन

सन्दर्भप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 18 फरवरी, 2022 को ठाणे और दिवा को जोड़ने वाली दो अतिरिक्त रेलवे लाइनों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
प्रमुख तथ्य-इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री मुंबई उपनगरीय रेलवे की दो उपनगरीय रेलगाड़ियों को भी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
:कल्याण मध्य रेलवे का मुख्य जंक्शन है।
:कल्याण और सीएसटीएम के बीच चार पटरियों में से दो ट्रैक धीमी लोकल ट्रेनों के लिए और दो ट्रैक फास्ट लोकल,मेल एक्सप्रेस और मालगाड़ियों के लिए इस्तेमाल किए गए थे।
:उपनगरीय और लंबी दूरी की रेलगाड़ियों को अलग करने के लिए दो अतिरिक्त पटरियों की योजना बनाई गई थी।
:ठाणे और दिवा को जोड़ने वाली दो अतिरिक्त रेल लाइनें लगभग 620 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई हैं,जिसकी कुल लम्बाई है 1.4 किमी है।
:इन लाइनों से शहर में 36 नई उपनगरीय रेलगाड़ियां भी चलाई जा सकेंगी।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *