Fri. Feb 13th, 2026
शेयर करें

REPUBLIC DAY JHANKI
सर्वश्रेष्ठ झांकी और मार्चिंग परिणामों की घोषणा

सन्दर्भ- हॉल ही में गणतंत्र दिवस के अवसर पर गणतंत्र दिवस परेड 2022 की सर्वश्रेष्ठ झांकी और मार्चिंग परिणामों की घोषणा कर दी गई।
प्रमुख तथ्य-:इसके लिए तीन सदस्यों वाली न्यायाधीशों के एक पैनल को किया गया था।
:इन झांकियों को तीन सेवाओं,केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों या अन्य सहायक बलों,और विभिन्न राज्यों /केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रालयों या विभागों की झांकियों के रूप में वर्गीकृत किया गया था।
:इसमें तीनो सेनाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग मार्चिंग दल के रूप में नौसेना के मार्चिंग दल को चुना गया।
:गणतंत्र दिवस परेड 2022 में भाग लेने वाले 12 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों उत्तर प्रदेश की झांकी को सर्वश्रेष्ठ झांकी के रूप में चयनित किया गया।
:उत्तर प्रदेश की झांकी “एक जिला एक उत्पाद और काशी विश्वनाथ धाम” विषय पर आधारित थी।
:कर्नाटक के “पारंपरिक हस्तशिल्प के पालने” पर आधारित झांकी को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।
:तीसरा स्थान मेघालय राज्य के गठन के 50 वर्ष पूरे होने और महिलाओं द्वारा सहकारी समितियों पर आधारित झांकी को दिया गया।
:केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों की श्रेणी में शिक्षा मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालयों की झांकियों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया।
:शिक्षा मंत्रालय की झांकी का विषय“राष्ट्रीय शिक्षा नीति” पर आधारित थी जबकि नागरिक उड्डयन मंत्रालय की झांकी का विषय“उड़े देश का आम नागरिक” था।
:विशेष पुरस्कार की श्रेणी में आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की झांकी ” सुभाष @125″और “वंदे भारतम” नृत्य समूह को चुना गया।
:लोकप्रिय पसंद श्रेणी में राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रो में महाराष्ट्र को सर्वश्रेष्ठ झांकी के रूप में चुना गया जिसका विषय था “महाराष्ट्र की जैव विविधता”
:संचार मंत्रालय/डाक विभाग की झांकी को लोगो के चयन के आधार पर केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों में सर्वश्रेष्ठ झांकी के रूप में चुना गया,जिसका थीम था “75 इयर्स @रिजॉल्व वुमन एम्पावरमेंट” थी।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *