
सन्दर्भ-अनुभवी भारतीय हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने सोमवार को अपने 2021 के प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित “विश्व खेल एथलीट ऑफ द ईयर” जीता, इसी के साथ यह सम्मान प्राप्त करने वाले केवल दूसरे भारतीय बन गए।
प्रमुख तथ्य-पीआर श्रीजेश टोक्यो ओलपिक 2020 में कांस्य पदक विजेता हॉकी टीम के सदस्य भी थे।
:भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल इसे 2019 में जीता था।
:रानी रामपाल भी टोक्यो ओलपिक 2020 में टीम का हिस्सा थी,टीम ने चौथा स्थान प्राप्त किया था।
:श्रीजेश ने इस पुरस्कार के लिए स्पेन के खेल पर्वतारोही अल्बर्टो गिन्स लोपेज और इटली के वुशु खिलाड़ी मिशेल जिओर्डानो को इस प्रतिस्पर्धा में हराया।
:श्रीजेश को 1,27,647 वोट मिले, जबकि लोपेज और जिओर्डन को क्रमश: 67,428 और 52,046 वोट मिले।
:33 वर्षीय एकमात्र भारतीय नामांकित व्यक्ति थे और अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) द्वारा उनकी सिफारिश की गई थी।
:श्रीजेश ने 2006 में कोलंबो में दक्षिण एशियाई खेलों में सीनियर टीम में पदार्पण किया,वह पाकिस्तान के खिलाफ ऑर्डोस सिटी, चीन में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में दो पेनल्टी स्ट्रोक बचाने के बाद 2011 से टीम में नियमित सदस्य रहे हैं।
:उन्होंने 2012 के लंदन ओलंपिक और फिर 2014 में विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
:दक्षिण कोरिया के इंचियोन में 2014 एशियाई खेलों में,उन्होंने भारत की स्वर्ण पदक जीत में मुख्य भूमिका निभाई थी,जब उन्होंने फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ दो पेनल्टी स्ट्रोक बचाए।
:उन्होंने लंदन में आयोजित 2016 पुरुष हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम का नेतृत्व किया।
:रियो में 2016 के ओलंपिक में, श्रीजेश ने टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में भारतीय हॉकी टीम का नेतृत्व किया।
:पीआर श्रीजेश ने 244 सीनियर अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
:वर्ल्ड गेम्स एक वहु खेल प्रतियोगिता है जिसका आयोजन हर चार वर्ष में अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय विश्व खेल संघ द्वारा किया जाता है।
:हॉकी इंडियन लीग में पीआर श्रीजेश उत्तर प्रदेश बिज़ार्ड्स के लिए खेलते है।