सन्दर्भ:
: मुंबई इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल (MIFF) 2026 अपनी खास पहल, ‘क्रिएटिव माइंड्स ऑफ़ टुमॉरो’ (CMOT) के तहत शॉर्ट फ़िक्शन फ़िल्मों का एक शानदार कलेक्शन पेश कर रहा है।
क्रिएटिव माइंड्स ऑफ़ टुमारो’ (CMOT) के बारे में:
- इस पहल के तहत भारत के प्रमुख फ़िल्म फ़स्टिवल, आईएफएफआई के साथ-साथ चार सफल संस्करण आयोजित किए जा चुके हैं।
- ‘क्रिएटिव माइंड्स ऑफ़ टुमारो’ (CMOT) सूचना और प्रसारण मंत्रालय (MoIB) और राष्ट्रीय फ़िल्म विकास निगम (NFDC) की एक दूरदर्शी पहल है, जिसे भारतीय फ़िल्म उद्योग के उभरते सितारों को खोजने, उन्हें निखारने और उन्हें पहचान दिलाने के लिए बनाया गया है।
- यह सिर्फ़ एक टैलेंट प्रोग्राम नहीं है बल्कि यह भविष्य के उन कहानीकारों के लिए एक लॉन्चपैड है, जो भारत की क्रिएटिव इकॉनमी को आगे बढ़ाएंगे।
- हर साल, ‘क्रिएटिव माइंड्स ऑफ़ टुमारो’ कच्चे जुनून को सिनेमाई उत्कृष्टता में बदलता है और देश भर के उभरते फ़िल्म निर्माताओं को एक असाधारण अवसर देता है: एशिया के सबसे प्रतिष्ठित फ़िल्म फ़स्टिवल में से एक में ग्लोबल मंच पर अपने कौशल का प्रदर्शन करने का।
