Fri. Apr 3rd, 2026
साधना सप्ताह 2026साधना सप्ताह 2026
शेयर करें

सन्दर्भ:

: भारत के प्रधानमंत्री ने सिविल सेवकों की क्षमता को सुदृढ़ करने के लिए एक सप्ताह-व्यापी पहल के रूप में ‘साधना सप्ताह 2026’ का शुभारंभ किया।

साधना सप्ताह 2026 के बारें में:

  • साधना सप्ताह 2026, केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों, संगठनों और राज्यों के सिविल सेवकों के लिए एक सप्ताह का राष्ट्रीय क्षमता-निर्माण कार्यक्रम है।
  • यह ‘मिशन कर्मयोगी’ के उस विज़न के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य भविष्य के लिए तैयार और नागरिक-केंद्रित सिविल सेवा का निर्माण करना है।
  • यह कार्यक्रम कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा ‘मिशन कर्मयोगी’ के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।
  • इसका उद्देश्य:
    • सिविल सेवकों की क्षमता, प्रदर्शन और दक्षता में सुधार करना।
    • शासन-संबंधी कौशलों को ‘विकसित भारत’ के विज़न के साथ संरेखित करना।
  • मुख्य विशेषताएं:
    • राष्ट्रव्यापी भागीदारी: केंद्र और राज्य सरकारों के सभी स्तरों के अधिकारी और कर्मचारी इसमें भाग लेते हैं।
    • iGOT प्लेटफॉर्म का एकीकरण: संपूर्ण डिजिटल शिक्षण (end-to-end digital learning) के लिए iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जाता है।
    • बहु-क्षेत्रीय शिक्षण: इसमें व्यवहारिक, कार्यात्मक और विशिष्ट-क्षेत्र (domain-specific) से संबंधित पाठ्यक्रम शामिल हैं।
    • भविष्य-उन्मुखी मॉड्यूल: इसमें प्रौद्योगिकी, AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता), शासन सुधारों और स्वदेशी ज्ञान प्रणालियों पर आधारित पाठ्यक्रम शामिल हैं।
  • इसका महत्व:
    • प्रशासनिक दक्षता: बेहतर प्रशिक्षित सिविल सेवकों के माध्यम से शासन-प्रणाली की कार्य-निष्पादन क्षमता को सुदृढ़ बनाता है।
    • नागरिक-केंद्रित शासन: पारदर्शिता, जवाबदेही और सेवा-उन्मुखी प्रशासन को बढ़ावा देता है।

शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *