Wed. Apr 1st, 2026
राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कारराष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार
शेयर करें

सन्दर्भ:

: हाल ही में, केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार 2026 (RVP 2026) के लिए नामांकन खोले हैं।

राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार के बारें में:

  • यह एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार है जो विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देता है।
  • RVP का उद्देश्य- उन वैज्ञानिकों, प्रौद्योगिकीविदों और नवाचारकों को सम्मानित करना है, जिनके काम ने भारत के वैज्ञानिक परिदृश्य को महत्वपूर्ण रूप से आगे बढ़ाया है और राष्ट्रीय विकास में योगदान दिया है।
  • इसकी पात्रता:
    • सरकारी या निजी क्षेत्र के संगठनों में काम करने वाले वैज्ञानिक/प्रौद्योगिकीविद/नवाचारक, या किसी भी संगठन के बाहर काम करने वाला कोई भी व्यक्ति, जिसने विज्ञान, प्रौद्योगिकी या प्रौद्योगिकी-आधारित नवाचार के किसी भी क्षेत्र में अभूतपूर्व अनुसंधान, नवाचार या खोज के रूप में विशिष्ट योगदान दिया है, वह इन पुरस्कारों के लिए पात्र होगा।
    • विदेश में रहने वाले भारतीय मूल के लोग, जिन्होंने भारतीय समुदायों या समाज को लाभ पहुंचाने वाले असाधारण योगदान दिए हैं, वे भी इन पुरस्कारों के लिए पात्र होंगे।
  • ये पुरस्कार चार श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे:
    • विज्ञान रत्न (VR): विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आजीवन उपलब्धियों के लिए।
    • विज्ञान श्री (VS): इस क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए।
    • विज्ञान युवा–शांति स्वरूप भटनागर (VY-SSB): असाधारण प्रतिभा दिखाने वाले युवा वैज्ञानिकों (45 वर्ष तक की आयु) को प्रोत्साहित करने के लिए।
    • विज्ञान टीम (VT): तीन या अधिक सदस्यों वाली अनुसंधान टीमों द्वारा किए गए सहयोगात्मक उत्कृष्ट कार्य के लिए।
  • इन पुरस्कारों का प्रबंधन RVP सचिवालय, वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR), विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा, भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के मार्गदर्शन में किया जाता है।

शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *