Tue. Feb 24th, 2026
शेयर करें

युएई (UAE) में तेल टैंकरों पर हमले

सन्दर्भ- युएई (UAE) में तेल कंपनी ADNOC की भण्डारण सुविधाओं के नजदीक औद्योगिक मुसफ्फा इलाके में तीन तेल टैंकरों पर आतकवादियों ने हमले किए। जिसमे 2 भारतीय सहित कुल 3 लोग मारे गए तथा 6 लोग घायल भी हुए।
प्रमुख तथ्य-:इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी यमन के आतंकी समूह “हौथी समूह” ने ली है।
यह आतंकी हमला राजधानी अबूधाबी हवाई अड्डे के पास ही है।
: UAE के अधिकारीयों के अनुसार यह हमला ड्रोन के द्वारा किया गया था।
:भारतीय दूतावास के अनुसार भारतियों की UAE की कुल आबादी में 30% हिस्सेदारी है,जो लगभग 35 लाख प्रवासी समुदाय के UAE में सबसे बड़ा जातीय समूह भी है।
:अनुमानतः ईरान द्वारा समर्थित “हौथी समूह”,सउदी नेतृत्व वाले संगठन जिसमे UAE भी शामिल है के खिलाफ यमन में एक आंदोलन चला रहा है।
:UAE 2015 से ही यमन में संघर्ष कर रहा है।
:यमन में अंतर्राष्ट्रीय समर्थन प्राप्त सरकार सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद हौथी समूह बहुत सक्रीय माना जा रहा है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *