Fri. Apr 19th, 2024
विश्‍व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्‍य एक्‍सपोविश्‍व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्‍य एक्‍सपो Photo@PIB
शेयर करें

सन्दर्भ:

: केंद्रीय आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने पणजी, गोवा में आयोजित होने वाली 9वीं विश्‍व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्‍य एक्‍सपो के लिए कर्टन रेजर कार्यक्रम में भाग लिया।

विश्‍व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्‍य एक्‍सपो के बारें में:

: इसका आयोजन 8-11 दिसंबर 2022 के बीच किया जाएगा।
: “हर दिन हर घर आयुर्वेद” का संदेश प्रत्‍येक भारतीय के जीवन का अंग होना चाहिए।
: और इस हेतु ‘3जे’- जन संदेश, जन भागीदारी और जन आंदोलन सहित अधिकतम भागीदारी हासिल करने की दिशा में काम किया जा रहा हैं।
: पारंपरिक चिकित्सा अपने आप में विज्ञान है।
: इस आयोजन के तहत सभी आयुर्वेदिक वैद्यों और चिकित्सकों को शामिल करके राज्य में चिकित्सा और कल्याण पर्यटन को बढ़ावा देने की घोषणा की गई।
: गोवा की सरकार राष्ट्रीय आयुष मिशन (NAM) योजना के तहत 50 बिस्तरों वाले दो आयुष अस्पताल स्थापित करने की योजना बना रहे हैं।
: दिसंबर 2022 में पेरनेम तालुका के धारगल में एक आयुष अस्पताल का उद्घाटन किया जाएगा।
: “वर्ष 2014 में, आयुष विनिर्माण उद्योग केवल 3 बिलियन डॉलर का था,जो पिछले सात वर्षों में 6 गुना बढ़कर 3 बिलियन डॉलर से 18 बिलियन डॉलर का हो गया है।
: और लक्ष्य है 2047 तक आयुष क्षेत्र में 50 गुना वृद्धि करना।
: आरोग्य एक्सपो दुनिया भर के आयुर्वेद चिकित्सकों, दवा कंपनियों, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों को एक साथ लाएगी।
: इसकी स्थापना 2002 में की गई थी जिसे बहुत अच्‍छी प्रतिक्रिया मिल रही है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *