Thu. Jul 3rd, 2025
शेयर करें

Indian PavIllion@Berlinale 2022
72वें बर्लिनले फिल्म मार्केट में इंडिया पवेलियन

सन्दर्भ-यूरोपियन फिल्म मार्केट या ईएफएम के नाम से मशहूर, बर्लिन के वार्षिक फिल्म मार्केट में भारत की भागीदारी के लिए वर्चुअल तरीके से उद्घाटन सत्र आयोजित किया गया जिसमे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (एमआईबी), राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) और भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित उद्घाटन सत्र में वर्चुअल “इंडिया पवेलियन” का अनावरण किया गया।
प्रमुख तथ्य-:इसमें भारत की आजादी के 75 साल- आजादी का अमृत महोत्सव को प्रदर्शित किया गया है।
: दुनिया के सबसे बड़े भारतीय फिल्म उद्योग की प्रशंसा की गई जहां हर साल 3000 फिल्में बनती हैं।
:भारत के एनिमेशन,विजुअल इफेक्ट्स,गेमिंग और कॉमिक्स उद्योग के कौशल की सराहना करते हुए इसे सूचना प्रौद्योगिकी के बाद भारत की अगली बड़ी ग्रोथ इंडस्ट्री बताया।
:पचास के दशक की शुरुआत से ही फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भारत और जर्मनी के बीच सहयोग का समृद्ध इतिहास रहा है।
:बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की कार्यकारी निदेशक मेरिएट रिसेनबीक ने आजादी के 75 साल पूरे होने पर भारत को बधाई दी।
:साथ ही भारत के उन सात युवा प्रतिभाशाली कलाकारों का विशेष रूप से जिक्र किया, जिन्हें इस साल “बर्लिनले टैलेंट” का हिस्सा बनने के लिए चुना गया है।
:सत्र के मुख्य आकर्षण में दो हिंदी फिल्मों के ट्रेलर का प्रदर्शन था- जिसमे संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का वर्ल्ड प्रीमियर 18 फरवरी को बर्लिन महोत्सव में होने जा रहा है।
:उसके बाद 25 फरवरी को फिल्म भारत में रिलीज होगी; और सरदार उधम सिंह का ट्रेलर भी दिखाया गया।
:इंडिया पवेलियन भारत के सिनेमाघरों और उन खूबसूरत स्थानों की एक झलक पेश करता है जो फिल्म निर्माताओं को भारत आने के लिए प्रेरित करते हैं।

:पवेलियन 17 फरवरी तक लाइव रहेगा जहाँ रोज कॉन्फ्रेंस सत्र और फिल्म स्क्रीनिंग होगी।
:सत्यजीत रे के सौ साल को उनकी पसंदीदा फिल्मों और उनके जीवन पर कुछ वृत्तचित्रों की इंडिया पवेलियन में विशेष स्क्रीनिंग के जरिए मनाया जा रहा है।
:महोत्सव के दौरान,सीआईआई और एमआईबी भारत की स्वर कोकिला, भारत रत्न लगा मंगेशकर को भी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे
:इंडिया पवेलियन में विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं की आठ अन्य भारतीय फिल्में दिखाई जा रही हैं।

 

इंडिया पवेलियन और फिल्म स्क्रीनिंग के लिए क्लिक करें

 


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *