Sat. Jul 27th, 2024
37वें राष्ट्रीय खेलों37वें राष्ट्रीय खेलों
शेयर करें

सन्दर्भ:

: गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेलों (37th National Games) महाराष्ट्र पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।

37वें राष्ट्रीय खेलों के बारें में:

: इसका आयोजन 26 अक्टूबर से 9 नवंबर, 2023 तक गोवा में किया गया।
: 37वें संस्करण में महाराष्ट्र ने 228 पदक (80 स्वर्ण, 69 रजत और 79 कांस्य) जीतें है।
: महाराष्ट्र ने समग्र चैम्पियनशिप के लिए राजा भलिंदर सिंह ट्रॉफी जीती
: 1994 से यह भी पहली बार है कि महाराष्ट्र पदक तालिका में शीर्ष पर रहा है।
: सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (SSCB) 126 पदक (66 स्वर्ण, 27 रजत और 33 कांस्य) के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
: जबकि हरियाणा 192 पदक (62 स्वर्ण, 55 रजत और 75 कांस्य) के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
: सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलिट रहे श्रीहरि नटराज (कर्नाटक) जिन्होंने तैराकी स्पर्धा में दस पदक (8 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य) जीते।
: सर्वश्रेष्ठ महिला एथलिट संयुक्त रूप से जिमनास्ट संयुक्ता प्रसेन काले (महाराष्ट्र) और प्रणति नायक(ओडिशा) रहे, दोनों ने पांच-पांच पदक जीते (चार स्वर्ण और एक रजत)


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *