Sat. Jul 27th, 2024
शेयर करें

36वें राष्ट्रीय खेल के शुभंकर और गान का शुभारंभ
36वें राष्ट्रीय खेल के शुभंकर और गान का शुभारंभ

सन्दर्भ:

: 36वें राष्ट्रीय खेल के शुभंकर (Mascot) और गान (Anthem) का शुभारंभ गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा अहमदाबाद में किया जाएगा।

36वें राष्ट्रीय खेल का थीम है:

: ‘खेल से एकता का उत्सव’ (Celebrating Unity Through Sports) .

36वें राष्ट्रीय खेल के बारें में:

:इसका आयोजन 7 वर्षों के अंतराल के बाद किया जा रहा है।
:इससे पहले 2015 में केरल में रष्ट्रीय खेल आयोजित किए गए थे।
:यह प्रतियोगिता 29 सितम्बर से 12 अक्टूबर तक आयोजित होगी।
:36वें राष्ट्रीय खेलों का पूर्वावलोकन कार्यक्रम रविवार शाम अहमदाबाद के ईकेए एरिना ट्रांसस्टेडिया में आयोजित किया जाएगा।
:इसी कार्यक्रम के दौरान खेल के शुभंकर और गान के शुभारम्भ के साथ-साथ एक विशिष्ट वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन का अनावरण भी किया जाएगा तथा यही देश के सबसे बड़े खेल आयोजन की शुरुआत होगी।
:प्रतियोगिता का आयोजन राज्य के कम से कम छह शहर – अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर में किया जाएगा।
:नई दिल्ली अतिरिक्त रूप से ट्रैक साइक्लिंग इवेंट की भी मेजबानी करेगा।
:इस प्रतियोगिता में 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 7,000 एथलीटों के 36 स्पर्धाओं में भाग लेने की उम्मीद है।
:इसमें सर्वाधिक पारंपरिक ओलंपिक खेल भी शामिल हैं।
:मल्लखंब और योगासन जैसे स्वदेशी खेल भी पहली बार राष्ट्रीय खेलों में शामिल होंगे।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *