
Photo:Twitter
सन्दर्भ:
:प्रत्येक वर्ष 29 जून को “सांख्यिकी दिवस (Statistics Day)” के रूप में मनाया जाता है।
क्यों मनाया जाता है:
:सांख्यिकी और आर्थिक नियोजन के क्षेत्र में प्रोफेसर (दिवंगत) प्रशांत चंद्र महलनोबिस के किए गए उल्लेखनीय योगदान के सम्मान में भारत सरकार द्वारा उनकी जयंती के अवसर पर।
2022 का थीम है:
“सतत विकास के लिए डेटा”
इस दिवस का उद्देश्य है:
:सामाजिक-आर्थिक योजना और नीति निर्धारण में सांख्यिकी की भूमिका और इसके महत्व के बारे में प्रोफेसर (दिवंगत) महलनोबिस से प्रेरणा लेने के लिए विशेष रूप से युवा पीढ़ी में जन जागरूकता पैदा करना।
प्रमुख तथ्य:
:इसे राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाने वाले विशेष दिवसों की श्रेणी में रखा गया है।
:इस वर्ष सांख्यिकी दिवस, 2022 का मुख्य कार्यक्रम सशरीर मौजूदगी-सह-आभासी मोड (Physical-cum-virtual mode) के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है।
:सांख्यिकी दिवस हर साल समकालीन राष्ट्रीय महत्व के विषय के साथ मनाया जाता है।
:इस अवसर पर सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) आधिकारिक सांख्यिकीय प्रणाली को लाभान्वित करने वाले व्यावहारिक और सैद्धांतिक सांख्यिकी के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान के जरिए उत्कृष्ट योगदान को इस उद्देश्य के लिए स्थापित पुरस्कारों के माध्यम से मान्यता देता है।
:2022 में प्रो. पी. सी. महलनोबिस राष्ट्रीय पुरस्कार और सांख्यिकी (Prof. P.C. Mahalanobis National Award), 2022 के क्षेत्र में आजीवन योगदान के लिए प्रो. पी. वी. सुखात्मे राष्ट्रीय पुरस्कार (Prof. P.V. Sukhatme National Award), 2022 की घोषणा कार्यक्रम के आयोजन के दौरान की जाएगी।
:सांख्यिकी दिवस की थीम पर स्नातकोत्तर छात्रों के लिए ‘ऑन द स्पॉट निबंध लेखन प्रतियोगिता, 2022’ के विजेताओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
नोट:
:विश्व सांख्यिकी दिवस (World Statistics Day) हर पांच साल में पुरे विश्व में 20 अक्टूबर को मनाया जाता है।