Sat. Jul 27th, 2024
शेयर करें

ANTARRASHTRIYA NAVIK DIWAS-INTERNATIONAL SEAFARER DAY-25 JUNE
25 जून:आज है अंतर्राष्ट्रीय नाविक (Seafarer) दिवस

सन्दर्भ:

:हर वर्ष 25 जून को अंतर्राष्ट्रीय नाविक दिवस (International Day of the Seafarer) को दुनिया भर में मनाया जाता है।

2022 का थीम/विषय है:

:Your voyage – then and now, share your journey’(आपकी यात्रा- तब और अब,अपनी यात्रा साझा करें।

मनाने का कारण:

:IMO- द्वारा नाविकों और नौसैनिकों को सम्मान देने के लिए नाविकों का वार्षिक दिवस (DoS) मनाया जाता है,जो समुद्री परिवहन का संचालन करके पूरी दुनिया को कार्य करने में सहायता करते हैं।

प्रमुख तथ्य:

:इस दिवस का प्रस्ताव विश्व अर्थव्यवस्था और नागरिक समाज में नाविक के योगदान का जश्न मनाने हेतु 2010 में अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) द्वारा दिया गया था।
:इसके बाद यह विशेष दिन 2011 से मनाया जा रहा है।
:इस दिवस की शुरुआत का मुख्या लक्ष्य आम लोगो के वैश्विक व्यापार और परिवहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नाविकों के कार्य के सन्दर्भ में जागरूक करना है।

IMO के बारें में:

:अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ), संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी जो स्वच्छ महासागरों पर सुरक्षित शिपिंग को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों का नेतृत्व करती है।
:इसकी स्थापना 17 मार्च,1948 में जिनेवा सम्मेलन के दौरान की गयी थी,जिसका मुख्यालय लंदन, यूनाइटेड किंगडम (UK) में है।
:IMO का कार्य संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों का समर्थन करना है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *