Thu. Mar 28th, 2024
शेयर करें

21 JUNE-ANTARRASHTRIYA YOGA DIWAS-INTERNATIONAL YOGA DAY-2022
21 जून:आज मनाया जा रहा है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IYD)

सन्दर्भ-हर वर्ष दुनिया के तमाम देश योग के महत्व को समझते हुए 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जा रहा है।

इसका उद्देश्य है:

:योग के फायदे के बारे में लोगो में जागरूकता फैलाना,और उनके स्वास्थ्य के प्रति सचेत करना।
इस वर्ष का थीम है:
:Yoga For Humanity है, जिसका अर्थ है मानवता के लिए योग।
:इस वर्ष की थीम वैश्विक महामारी के समय योग के महत्त्व पर आधारित है।
प्रमुख तथ्य- भारत में कर्नाटक के मैसूरू पैलेस ग्राउंड में 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है।

:भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में दुनियाभर में योग दिवस मनाने का आह्वान किया था।
:संयुक्त राष्ट्र महासभा के 69वें सत्र के उद्घाटन के दौरान अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए प्रस्ताव भारत द्वारा रखा गया था।
:UN ने तीन महीने के अंदर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन का ऐलान कर दिया।
:2015 में पहली बार विश्व योग दिवस दुनिया भर में मनाया गया।
:2015 में भारत में हुए योग दिवस पर राजपथ पर 35,985 लोगों ने एक साथ योग कर गिनीज बुक में रिकॉर्ड दर्ज कराया।
:इनमें 84 देशों के प्रतिनिधि शामिल थे जिन्होंने 21 योगासनों का अभ्यास किया।

:आज देश के 75 अलग-अलग शहरों के 75 ऐतिहासिक स्थलों के साथ ही, अन्य नगरों के लोग भी ऐतिहासिक स्थानों पर योग कर रहे हैं।

:अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस बार “Guardian Ring of Yoga”, ये “Guardian Ring of Yoga” का अभिनव प्रयोग आज पूरे विश्‍वभर में हो रहा है।

:योग के ये प्रयोग स्वास्थ्य, संतुलन और सहयोग की अद्भुत प्रेरणा दे रहे हैं।

:आयुष मंत्रालय ने ‘स्टार्टअप योगा चैलेंज’ भी लांच किया है।

क्यों 21 जून को मनाया जाता है:

:21 जून को उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है,जिसे ग्रीष्म संक्रांति भी कहते हैं,भारतीय परंपरा अनुसार सूर्य दक्षिणायन होता है जिससे आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करना फायदेमंद होता है।
क्या है योग:
:योग एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ है जुड़ना।
:यह भारत में उत्पन्न एक अभ्यास है जिससे शरीर और चेतना का एकीकरण किया जाता है।
:योग में 84 शास्त्रीय आसन है।
योग दिवस का महत्व:
:स्वस्थ शरीर और मन के लिए योग बहुत आवश्यक है,क्योकि योग करने से मानव जीवन पर सकारात्मक असर पड़ता है।
:इसके ऐसे लाभ हैं जो किसी व्यक्ति को मानसिक शान्ति,लचीलापन और फिटनेस को बढ़ाकर तनाव से निपटने में मदद कर सकता हैं।
:इससे मनुष्य का मन और आत्मा दोनों संतुलित रहती है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *