Sat. Apr 20th, 2024
शेयर करें

12th INDIA CHEM-2022
12वें इंडिया केम-2022 की समीक्षा बैठक
Photo:PIB

सन्दर्भ:

:केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आगामी 12वें इंडिया केम (India Chem)-2022 की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

इसका थीम/विषय है:

:विजन 2030 – केमिकल्स एंड पेट्रोकेमिकल्स बिल्ड इंडिया’

इसका उद्देश्य है:

:भारतीय रासायनिक उद्योग और विभिन्न उद्योग क्षेत्रों की विशाल क्षमता को प्रदर्शित करना है।

प्रमुख तथ्य:

:12वें इंडिया केम-2022 का आयोजन एशिया-प्रशांत क्षेत्र में रासायनिक और पेट्रोकेमिकल क्षेत्र के सबसे बड़े आयोजनों में से एक है।
:फिक्की/FICCI के सहयोग से रसायन और पेट्रोकेमिकल विभाग द्वारा इसका आयोजन 6- 8 अक्टूबर, 2022 के बीच किया जाएगा।
:यह आयोजन घरेलू और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तथा अन्य हितधारकों को बातचीत करने और गठबंधन बनाने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।
:यह प्रधानमंत्री के ‘मेक इन इंडिया,मेक फॉर द वर्ल्ड’ मिशन को और मजबूत करेगा।
:इस आयोजन क्षेत्र से सतत विकास के लिए जबरदस्त क्षमता और सहायक सरकारी नीति का प्रदर्शन होगा।
:सरकार अपनी “कारोबारी सुगमता” संबंधी नीतियों और प्रोत्साहनों के साथ वैश्विक निवेशकों के लिए एक अनुकूल इको-सिस्टम प्रदान कर रही है।
:भारतीय रसायन और पेट्रोरसायन क्षेत्र के बाजार का आकार वर्तमान में 178 बिलियन अमरीकी डालर है।
:भारत न केवल विश्व का छठा सबसे बड़ा रसायन उत्पादक देश है,बल्कि 175 से अधिक देशों को रसायनों का निर्यात भी करता है,जो भारत के कुल निर्यात का 13% हिस्सा है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *