Thu. Apr 25th, 2024
हॉर्नबिल महोत्सव का 23वां संस्करणहॉर्नबिल महोत्सव का 23वां संस्करण Photo@Twitter
शेयर करें

सन्दर्भ:

: आज नागालैंड की राजधानी कोहिमा के निकट नागा विरासत गांव किसामा में हॉर्नबिल महोत्सव के 23वें संस्करण का उद्घाटन उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने किया।

उद्देश्य है:

: नागालैंड की स्थानीय परंपराओँ और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करने के साथ-साथ उसे पुनर्जीवित करना,बढ़ावा देना तथा बनाए रखना है।

हॉर्नबिल महोत्सव के बारें में:

क्यों है चर्चा में: नागालैंड में हर साल 1 से 10 दिसंबर तक हॉर्नबिल महोत्सव मनाया जाता है,जिसका आयोजन राज्य सरकार द्वारा नागा हेरिटेज गांव में किया जाता है।
: इस महोत्सव का नाम भारतीय पक्षी ग्रेट हॉर्नबिल के नाम पर रखा गया है।
: इस महोत्सव में राज्य की सभी जनजातियां अपनी सांस्कृतिक,पारम्परिक कलाओं जैसे पेंटिंग,लकड़ी की नक्काशी और मूर्तियों आदि का प्रदर्शन करती है।
: इसे पहली बार 2000 में मनाया गया तब से लेकर आज तक यह राज्य का नियमित महोत्सव बन चूका है।
: इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण होते हैं नागा संस्कृति के पारंपरिक आभूषण जैसे हाथी दांत बाजूबंद इत्यादि,जिनकी प्रदर्शनी खरीदने के लिए भी लगायी जाती है।
: इसमें धार्मिक और औपचारिक परेड भी होता है।
: इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने हॉर्नबिल महोत्सव के उपलक्ष्य में एक डाक टिकट भी जारी किया।
: उपराष्ट्रपति उद्घाटन के बाद नागा विरासत गांव किसामा में आर्ट गैलरी और मोरंग्स का भी दौरा किया।

हार्नबिल:

: यह पक्षियों की एक जंगली प्रजाति है जो उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय अफ्रीका और एशिया में पाए जाते है,जो विभिन्न रंग के होते है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *