Tue. Aug 18th, 2026
सैन्‍य अभ्‍यास मैत्रीसैन्‍य अभ्‍यास मैत्री
शेयर करें

सन्दर्भ:

: भारत-थाईलैंड संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास मैत्री में भाग लेने के लिए भारतीय सेना की टुकड़ी थाईलैंड रवाना।

सैन्‍य अभ्‍यास मैत्री के बारें में:

  • यह संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मैत्री’ का 15वां संस्करण है।
  • वर्ष 2006 में शुरू हुआ सैन्‍य अभ्‍यास मैत्री भारत और थाईलैंड के बीच सैन्य सहयोग को सुदृढ़ बनाने और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान का एक महत्वपूर्ण मंच है।
  • इस अभ्यास का पिछला संस्करण सितंबर 2025 में मेघालय के उमरोई में आयोजित किया गया था।
  • यह अभ्यास 18 से 31 अगस्त 2026 तक थाईलैंड के सूरत थानी स्थित विभावादी रंगसिट कैंप में आयोजित किया जा रहा है।
  • मैत्री अभ्यास का उद्देश्य: भारत और थाईलैंड के बीच सैन्य सहयोग को प्रोत्‍साहन देना है।
  • यह अभ्यास संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय सात के अन्‍तर्गत जंगल और शहरी वातावरण में उग्रवाद और आतंकवाद से निपटने के लिए संयुक्त अभियानों को अंजाम देने में दोनों देशों की क्षमताओं को बढ़ाएगा।
  • इस प्रशिक्षण में क्षेत्र अभ्यास, युद्ध से संबंधित चर्चाएं, व्याख्यान, प्रदर्शन और समापन सत्यापन अभ्यास भी होंगे।
  • भारतीय सेना और थाई शाही सेना की टुकड़ियों में 85-85 जवान शामिल हैं।
  • टुकड़ियां परिचालन अनुभव का आदान-प्रदान भी करेंगी और संयुक्त अभियानों के दौरान उपयोग किए जाने वाले आधुनिक उपकरणों और प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन करेंगी।

शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *