Fri. Mar 29th, 2024
ट्रॉपेक्स-23ट्रॉपेक्स-23 Photo@PIB
शेयर करें

सन्दर्भ:

: भारतीय नौसेना का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास समग्र युद्ध तत्परता अभ्यास (ट्रॉपेक्स-23) का आयोजन

ट्रॉपेक्स-23 के बारें में:

: इस प्रमुख परिचालन स्तरी अभ्यास ट्रॉपेक्स-23 का आयोजन नवंबर 2022 से मार्च 2023 तक चार महीने की अवधि में आईओआर में किया गया।
: यह सैन्याभ्यास इस सप्ताह अरब सागर में सम्पन्न हो गया
: पुरे अभ्यास में तटीय रक्षा अभ्यास सी-विजिल और जमीन व जल में अभ्यास एम्फेक्स शामिल थे।
: साथ ही, इन अभ्यासों में भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और तटरक्षक बल की भी महत्त्वपूर्ण भागीदारी रही।
: ट्रॉपेक्स-23 में लगभग 70 भारतीय नौसेना के जहाजों, छह पनडुब्बियों और 75 से अधिक विमानों ने भाग लिया।
: अरब सागर और बंगाल की खाड़ी सहित हिंद महासागर में अभ्यास को किया गया।
: इस हेतु संचालन का क्षेत्र उत्तर से दक्षिण तक 4300 समुद्री मील तक और पश्चिम में फारस की खाड़ी से 35 डिग्री दक्षिण अक्षांस पूर्व में उत्तरी ऑस्ट्रेलिया तट तक लगभग 5000 समुद्री मील में फैला हुआ था।
: ट्रॉपेक्स- 23 का अंतिम पड़ाव आते-आते भारतीय नौसेना का गहन परिचालन चरण सम्पन्न हो गया।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *