Fri. Apr 19th, 2024
संगाई महोत्सवसंगाई महोत्सव Photo@Twitter
शेयर करें

सन्दर्भ:

: मणिपुर ने संगाई महोत्सव केा सफल आयोजन किया।

संगाई महोत्सव का थीम/विषय है:

: ‘एकता के त्योहार’ (Festival of One-ness)

संगाई महोत्सव से जुड़े प्रमुख तथ्य:

: इस बार दो साल बाद संगाई फेस्टिवल का आयोजन हुआ।
: यह महोत्सव मणिपुर के लोगों की भावना और उत्‍साह को दर्शाता है।
: इस उत्सव का नाम राजकीय पशु, संगई के नाम पर रखा गया है।
: बारहसिंगे की तरह दिखाई देने वाला यह हिरण केवल मणिपुर में पाया जाता है।
: यह महोत्सव भारत की जैव विविधता का भी जश्न मनाता है।
: राज्य में सबसे भव्य त्योहार के रूप में जाना जाने वाला मणिपुर संगई महोत्सव मणिपुर को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने में मदद करता है।
: यह महोत्सव प्रकृति के साथ भारत के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक सम्बन्धों को भी मनाता है।
: इस बार संगाई फेस्टिवल केवल राजधानी नहीं बल्कि पूरे राज्य में आयोजित हुआ।
: संगई महोत्सव जैसे आयोजन निवेशकों और उद्योगों के लिए भी एक प्रमुख आकर्षण हैं।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *