Fri. Apr 19th, 2024
शेयर करें

विश्व हिंदी दिवस-2022

सन्दर्भ– हर वर्ष आज के दिन अर्थात 10 जनवरी को विश्व दिवस के रूप में जाता है।
उद्देश्य क्या है-पूरी दुनिया में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता पैदा करना और हिंदी को अंतर्राष्ट्रीय भाषा रूप में प्रस्तुत करना।
प्रमुख तथ्य-:इसे पहली बार मनाने की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा 10 जनवरी 2006 को किया गया।
:इसके बाद से ही विदेश मंत्रालय ने दुनिया भर में हिंदी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सहित अन्य देशों में विश्व हिंदी मनाने की परंपरा शुरू की।
:प्रथम विश्व हिंदी सम्मलेन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित किया गया था।
:1975 में आयोजित इस सम्मलेन की वर्षगाँठ को चिन्हित करने के उद्देश्य से ही हर वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
:इसके अलावा हिंदी भाषा के प्रचार और प्रसार के लिए प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस भी मनाया जाता है।
:आज हिंदी विश्व के कई कई देशों में बोली जाती है जिनमे प्रमुख है नेपाल,सूरीनाम,मॉरीशस,गुयाना,फिजी,त्रिनिदाद और टोबैगो इत्यादि।
:इस अवसर पर देश भर के विश्व विद्यालयों,और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ स्कूली स्तर पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते है,जिनमे प्रमुख है निबंध,वाद-विवाद,चर्चा इत्यादि।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *