Fri. Mar 29th, 2024
वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट 2022वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट 2022 Photo@Twitter
शेयर करें

सन्दर्भ:

: पर्यटन मंत्रालय (भारत सरकार) लंदन में वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट 2022 में हिस्सा लेगा।

इसका थीम है:

: ‘द फ्यूचर ऑफ ट्रैवल स्टार्ट नाउ’

वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट 2022 के बारे में:

: WTM-2022 को 7 से 9 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा
: सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय यात्रा प्रदर्शनियों में से एक है।
: लगभग 2 वर्षों के बाद देश के पर्यटन क्षेत्र को विदेशी पर्यटकों के लिए फिर से खोलने के साथ, इस वर्ष भारत की भागीदारी विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।
: भारत पर्यटन के लिए पसंदीदा गंतव्य के रूप में खुद को स्थापित करने के लिए WTM-2022 में हिस्सा ले रहा है।
: देखा जाए तो 2019 के दौरान, भारत की जीडीपी में यात्रा और पर्यटन क्षेत्र का योगदान कुल अर्थव्यवस्था का 5.19% था।
: वर्ष 2019 में, भारतीय पर्यटन क्षेत्र प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 79.86 मिलियन रोजगारों के लिए उत्तरदायी रहा।
: वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट 2022 की यात्रा के दौरान, भारत सरकार में पर्यटन सचिव श्री अरविंद सिंह के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल टूर ऑपरेटरों, ट्रैवल एजेंटों, मीडिया आदि जैसे वैश्विक पर्यटन उद्योग के हितधारकों के समक्ष भारत की विविध पर्यटन प्रस्तुतियों को प्रदर्शित करेगा।
: भारत G-20 प्रेसीडेंसी के लिए भी तैयारी कर रहा है, जो 01 दिसंबर, 2022 से शुरू होने वाला है।
: भारत की अध्यक्षता में, देश के 55 शहरों में 200 से अधिक बैठकों की मेजबानी की जाएगी।
: G-20 प्रेसीडेंसी भारत के पर्यटन क्षेत्र को भारत की पर्यटन प्रस्तुतियों को प्रदर्शित करने और वैश्विक स्तर पर भारत की पर्यटन सफलता की गाथाओं को साझा करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगी।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *