Thu. Mar 28th, 2024
शेयर करें

PUNIT SAGAR ABHIYAN-2022
‘पुनीत सागर अभियान-2022
PHOTO:PIB

सन्दर्भ-राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) ने प्लास्टिक और अन्य प्रकार के कचरे की नदियों और झीलों सहित समुद्र तटों/ समुद्र के किनारे और अन्य जल स्रोतों को साफ करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी प्रमुख अभियान ‘पुनीत सागर अभियान’ की शुरुआत की है।
उद्देश्य है-स्थानीय लोगों को ‘स्वच्छ भारत‘ के बारे में जागरूक करना और उन्हें संवेदनशील बनाना।
प्रमुख तथ्य-इस अभियान के प्रारंभिक चरण “राष्ट्रीय समुद्री दिवस के अवसर पर 01-05 अप्रैल, 2022” के बीच आयोजित किया जा रहा है।
:NCC के सभी 17 राज्य निदेशालयों के 1.5 लाख से अधिक कैडेट विभिन्न कार्यों में भाग ले रहे हैं,जिसका लगभग 50 लाख नागरिकों की आबादी पर सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
:पिछले साल दिसम्‍बर में आयोजित कार्यक्रम काफी लोकप्रिय हुआ था,जिसमें 127 तटीय क्षेत्र की NCC इकाइयों के लगभग 3.9 लाख कैडेटों ने महीने भर चले अभियान में भाग लिया,जो 01 दिसम्‍बर से 30 दिसम्‍बर 2021 के बीच आयोजित किया गया था
:इस अभियान के दौरान लगभग 19 टन प्लास्टिक कचरा इकट्ठा किया गया था।
:विभिन्न स्थानों पर चित्रकला एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताएं,निबंध लेखन,कविता,लेख लेखन,वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आदि भी आयोजित की जा रही हैं।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *